TV शो 'कौन बनेगा करोड़पति' में ग्वालियर की गीता गौर ने जीते 1 करोड़ रुपये | New India Times

पवन परूथी, ग्वालियर (मप्र), NIT:

TV शो 'कौन बनेगा करोड़पति' में ग्वालियर की गीता गौर ने जीते 1 करोड़ रुपये | New India Times

टीवी शो कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी) में एक करोड़ की धनराशि जीतने वाली गीता गौर यह उपलब्धि हासिल करने वाली ग्वालियर की पहली महिला बन गई है। मंगलवार रात प्रसारित हुए शो में गीता गौर ने यह धनराशि अपने नाम की, जबकि उनकी दो लाइफलाइन शेष थीं। उन्होंने एक करोड़ के सवाल का त्वरित जवाब दिया। सात करोड़ के सवाल पर उन्होंने शो को छोड़ना बेहतर समझा, क्योंकि नियमानुसार कोई भी प्रतिभागी सात करोड़ के सवाल के लिए लाइफलाइन उपयोग नहीं कर सकता है। शाे खत्म होने के बाद ग्वालियर के सिटी सेंटर क्षेत्र में रहने वालीं गीता गौर ने बताया वे अब ऐसा काम करना चाहती हैं जिससे उन्हें शहर और समाज में विशिष्ट पहचान मिल सके।

By nit

Exit mobile version