यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

बाडी प्रशासन शहरों के संग अभियान 2021 में मंगलवार को शहर के वार्ड संख्या 23, 24 को परशुराम धर्मशाला में कैम्प आयोजित हुआ जिसमें धारा 69A के अंतर्गत 03 पट्टे जारी किये जिनसे 501 रूपए के हिसाब से राशि जमा कराई गई स्टेट ग्रांट एक्ट के अंतर्गत 05 पट्टे जारी किये जिनसे 05 रूपए राशि जमा कराई गई, और इनके अलावा जन्म प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र, पेंशन, विवाह पंजीकरण, इंदिरा गांधी शहरी क्रेडिट कार्ड योजना, रोड़ कटिंग, सहित कुल 45 पत्रावलियों को मौके से ही निस्तारण किया गया तथा देर सायं जो नयी पत्रावलिया प्राप्त हुई है उनको अगले दिन कैंप में सुबह ही निस्तारण कर दिया जावेगा इस मौके पर अधिशाषी अधिकारी विजय प्रताप सिंह राठौर, चैयरमेन प्रतिनिधि होतम सिंह, वार्ड 24 पार्षद प्रतिनिधि मुकेश, वार्ड 23 पार्षद प्रतिनिधि ग्याप्रसाद कुशवाह, वरिष्ठ प्रारूपकार सुधीर त्यागी, वरिष्ठ लिपिक मजीद खान, एआरआई मांगीलाल गर्ग,कनिष्ठ लिपिक अश्विनी कुमार पाराशर, कनिष्ठ लिपिक यादवेन्द्र सिंह तौमर, कनिष्ठ लिपिक लोकेश गर्ग, सामुदायिक संगठक जोगेंद्र सिंह मीणा,तपेश बिधूडी, शिवशंकर पचौरी, कल्याण सिंह यादव, अमित शुक्ला, मुकेश वर्मा, अंकित कुमार,रामकुमार कोली, गोविंद यादव, बीरेंद्र विधौलिया, मुकेश कुमार,सहित समस्त पालिका कार्मिक एवं नगर मित्र सहित अनेक पार्षदगण अन्य विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी सहित अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
