मृतक कृषक मुकेश की पत्नी को शिविर में ही सौंपा गया 2 लाख रूपये का चेक, नावलदेई ने भाव विभोर होकर प्रशासन को दिया धन्यवाद | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

मृतक कृषक मुकेश की पत्नी को शिविर में ही सौंपा गया 2 लाख रूपये का चेक, नावलदेई ने भाव विभोर होकर प्रशासन को दिया धन्यवाद | New India Times

आम जनता को राहत प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित किए जा रहे प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत सोमवार को धौलपुर के करीमपुर ग्राम पंचायत में आयोजित शिविर के दौरान मृतक मुकेश की आश्रित पत्नी को मौके पर ही कृषक साथी योजना के अंतर्गत करीमपुर निवासी नवलदेई को जिला कलक्टर राकेश कुमार जायसवाल ने शिविर में 2 लाख रुपये की राशि का चैक सौंपा जिसे पाकर नावलदेई भावविभोर होगई और उसने जिला प्रशासन एवं राज्य सरकार का धन्यवाद ज्ञापित किया। उसने राज्य सरकार की कृषक साथी योजना की सराहना की।दरअसल शिविर में नवलदेई पत्नी मुकेश निवासी करीमपुर ने शिविर प्रभारी के समक्ष उपस्थित होकर निवेदन किया कि उसके पति एक किसान थे और उनकी मृत्यु कृषि कार्य करते हुई है। परिवार आर्थिक तंगी से गुजर बसर कर रहा है। उन्हें किसी भी सरकारी योजना का लाभ नहीं मिलता है।
इस पर शिविर में जिला कलक्टर ने तत्काल संज्ञान लेते हुए प्रार्थी नवलदेई को शिविर में ही 2 लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की। शिविर स्थल पर ही तत्काल मिली राहत से नवलदेई व आश्रित परिवार जनों की आंखों से आंसू छलक आए। परिवादी ने प्रशासन गांवो के संग अभियान चलाए जाने हेतु मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए प्रशासन का भी धन्यवाद ज्ञापित किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version