शिवराज सरकार भी कांग्रेस की पंजाब सरकार की भांति वैट टैक्स में कटौती कर प्रदेश की जनता को दे पेट्रोल डीजल की कीमत में राहत: डॉ राजेन्द्र चौबे | New India Times

त्रिवेंद्र जाट, सागर (मप्र), NIT:

शिवराज सरकार भी कांग्रेस की पंजाब सरकार की भांति वैट टैक्स में कटौती कर प्रदेश की जनता को दे पेट्रोल डीजल की कीमत में राहत: डॉ राजेन्द्र चौबे | New India Times

कांग्रेस सेवादल ग्रामीण जिला सागर के जिलाध्यक्ष डॉ राजेन्द्र चौबे ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को उनके ट्विटर व मेल अकाउंट पर पत्र लिखकर मांग की है कि उनकी बीजेपी सरकार जो मध्यप्रदेश की जनता से देश में पेट्रोल-डीजल पर सर्वाधिक वैट टैक्स वसूल कर रही है उसमें पंजाब की कांग्रेस सरकार जैसी वैट टैक्स में कटौती कर 10 रुपये पेट्रोल पर और 5 रूपये डीजल पर कम कर प्रदेश की जनता को, जो अंधाधुंध बढ़ रही महंगाई की चपेट से पिस रही है को थोड़ी राहत दे. यदि मध्यप्रदेश की सरकार को पंजाब की कांग्रेस का अनुसरण करने से गुरेज हो तो वह मंहगाई से कराह रही आम जनता को बीजेपी शासित पडौसी राज्य गुजरात की भांति पेट्रोल-डीजल के दामों में कुछ मुनाफा कम लेकर आम जनता को राहत दे. डॉ चौबे ने उक्त राज्यों के द्वारा दी जा राहत के सम्बंध मे प्रकाशित खबरों की कटिंग को भी प्रदेश की बीजेपी सरकार के मुखिया मुख्यमन्त्री जी के सोशल अकाउंट पर पत्र के साथ प्रेषित की है.
  

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version