पेन इंडिया अवेयरनेस एण्ड आउट रिच एक्टीविटी अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

पेन इंडिया अवेयरनेस एण्ड आउट रिच एक्टीविटी अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन | New India Times

“दीन सबन को लखत है, दीनहि लखै न कोय।
जो रहीम दीनहि लखै, दीनबंधु सम होय।”
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार पेन इंडिया अवेयरनेस एंड आउट रिच एक्टिविटी का जागरूकता कार्यक्रम के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बुरहानपुर के अध्यक्ष एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश महोदय श्री अतुल्य सराफ के मार्गदर्शन में युवा समाजसेवी, पैनल लॉयर श्री भूपेंद्र कुमार जूनागढे(भावसार) द्वारा इतवारा गेट, आजाद नगर मार्ग एवं आसपास के क्षेत्रों में प्रचार प्रसार कर विधिक साक्षरता, कानूनी साक्षरता हटाए दुर्बलता, घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम, नियम, सशक्त नारी, सशक्त समाज, मीडिएशन (मध्यस्थता) प्रक्रिया के लाभ, “मध्यस्थता अपनाएं, समय बचाएं, शीघ्र, सस्ता और सुलभ न्याय पाएं”,

पेन इंडिया अवेयरनेस एण्ड आउट रिच एक्टीविटी अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन | New India Times

नेशनल लोक अदालत, लोक कल्याणकारी योजनाओं, शासन द्वारा दीन दुखियों एवं उपेक्षितों को समान न्याय दिलाने के लिए निशुल्क कानूनी सलाह एवं सहायता कैसे प्राप्त करें? इत्यादि विषय को लेकर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अंतर्गत मिलने वाली सहायता आदि के संबंध में नागरिकों को जानकारी देकर सफलतापूर्वक प्रचार प्रसार किया गया। जनता के कई प्रश्नों, समस्याओं का संतोषप्रद समाधान किया गया। इस दौरान समाजसेवी सर्वश्री राजकुमार शाह, गजेंद्र मगरे, संजय भावसार, जितेंद्र पवार, कैलाश भागवत आदि द्वारा इस अभियान की सराहना करते हुए व्यक्त किया कि ऐसा अभियान निश्चित रूप से पक्षकार व जनता के लिए लाभप्रद है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version