रफीक आलम, दमुआ/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

दमुआ मुख्य बाजार रोड से जामा मस्जिद तक पेवर ब्लॉक सड़क निर्माण का भूमि पूजन किया गया.
लंबे समय से मुख्य बाजार रोड से मस्जिद तक पेवर ब्लॉक सड़क निर्माण की मांग होती रही है. आम जनों की इस मांग को आज पूर्ण करते हुए नगर पालिका परिषद दमुआ के अध्यक्ष सुभाष गुलबाके ने सार्वजनिक रूप से सभी की उपस्थिति में भूमि पूजन किया.
जिसमें मुख्य रुप से विनोद निरापुरे, छोटू पाठक, राजेंद्र उइके, राजू सोलंकी, नीटू गांधी गंगाधर बारस्कर लखन पंडोले, नंदू साहू, राजू गांधी, जामा मस्जिद दमुआ के मौलाना दिलकश जान, सदर हबीब वारसी, खंजाची इरशाद भाई, सेक्रेटरी एहतेशाम अहमद, जलील बाबू, गफ्फार टेलर, निसार उद्दीन, शकील खान, नाजिम भाई, नसीम भाई, हयात भाई, मोहम्मद राईन, शोएब खान, नियाज खान, तौसीफ खान, राजू गांधी, धर्मेश श्रीवास्तव, जोंटी दौंडे, कैलाश गुलबाके आदि आम जनों की उपस्थिति में भूमि पूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ।
