मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

जुन्नारदेव जनपद पंचायत मुख्यालय अंतर्गत ग्राम पंचायत बिलावर में वृद्ध ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. वह जेल से कुछ समय के लिए मुख आरोपी (पैरूल) छूटा था. मृतक का नाम जगन लाल यदुवंशी उम्र 55 वर्ष निवासी बिलावर बताया गया है. सूचना मिलने पर पुलिस एसडीओपी शिव कुमार सिंह, थाना प्रभारी बृजेश मिश्रा, महिला उप निरीक्षक अनीता सराठे, तहसीलदार मनीष बडोनिया ने घटनास्थल पर पहुंच कर जायजा लिया. मर्ग क्रमांक 82/21 कायम कर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जुन्नारदेव ले जाया गया और पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंपा गया. मामले की जांच एसडीओपी एसके सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बृजेश मिश्रा, पुलिस बल एसआई मनीष बडोनिया द्वारा जांच में लिया।
हत्या के जुर्म में आजीवन कारावास की हुई थी सजा
मृतक को वर्ष 2018 में 14 साल की सजा हुई थी जो केंद्रीय जेल नरसिंहपुर में सजा काट रहा था और दिनांक 1/1/21 को पैरूल पर कुछ समय के लिए घर आया था जोकि कल भैंस चराने जंगल की तरफ गया लेकिन वापस नहीं लौटा तो परिजनों द्वारा जंगल पहुंचकर देखा तो फांसी के फंदे पर झूला हुआ था. घटनास्थल पर पुलिस अमला पहुंच कर मामला दर्ज कर जांच में लिया।
