बुरहानपुर के पूर्व विधायक हारून सेठ के भतीजे एवं कोऑपरेटिव बैंक के पूर्व संचालक क़ैसर अंसारी का हृदयघात से हुआ आकस्मिक निधन | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

बुरहानपुर के पूर्व विधायक हारून सेठ के भतीजे एवं कोऑपरेटिव बैंक के पूर्व संचालक क़ैसर अंसारी का हृदयघात से हुआ आकस्मिक निधन | New India Times

बुरहानपुर के पूर्व विधायक मोहम्मद हारून मोहम्मद अमीन सेठ के भतीजे और जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित खंडवा के पूर्व संचालक कैसर अंसारी (58) का हृदयाघात से गुरुवार को दिन में लगभग 3:30 बजे आकस्मिक निधन हो गया। मरहूम का जनाजा आज शुक्रवार को दिन में प्रातः 10:30 बजे उनके पैतृक निवास नागझिरी बंगाली से उठाया गया और दाइंगा कब्रिस्तान में सुपुर्द ए खाक किया गया। जनाजे की नमाज शाही जामा मस्जिद बुरहानपुर के हजरत सैयद अनवार उल्लाह बुखारी ने अदा फरमाई। मरहूम कैसर अंसारी सामाजिक और राजनीतिक रूप से एक बहुउद्देशीय शख्सियत के मालिक थे। जनाजे में नगर के प्रबुद्ध एवं गणमान्य राजनैतिक एवं सामाजिक लोगों ने शिरकत की। मरहूम के पुण्य अर्पण के लिए शुक्रवार को शाम 6:30 बजे हिंदुस्तानी मस्जिद, मंडी बाजार बुरहानपुर में पवित्र कुरान का पाठ भी किया गया। जनाज़े में पूर्व विधायक गण हमीदुद्दीन क़ाज़ी, रविंद्र सुका महाजन, मोमिन जमात बुरहानपुर के अध्यक्ष शाह परवेज़ सलामत, जामिया अशरफिया बुरहानपुर के मुख्य संचालक हजरत मौलाना अहमद अशरफ अशरफी, एजाज सेठ आदर्श लॉज, नफीस मंशा खान, एडवोकेट उबेद शेख, एडवोकेट एस मजीद, एडवोकेट आसिफ जे शेख, QTS ग्रुप के तीनों भाई बंधु, हाजी सलीम मेहंदी सहित सैकड़ों लोगों ने शिरकत की। दिवंगत के परिवार में पत्नी के अलावा दो लड़के और एक लड़की है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version