यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

आज रोहित गुर्जर मानपुर जिला अध्यक्ष राष्ट्रीय वीर गुर्जर संगठन ने पत्रकारों के बारे में कहा कि बेबाक, स्पष्ट और निडर हमारे पत्रकार हमारे देश और देशवासियों को जागृति बनाए रखने में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाते आए हैं। वे तीखे हैं पर हमारी जान बचाने के काम आने वाली किसी डॉक्टर की सुई की तरह। किन्तु इस प्रतिदिन बदलने वाली समाचार की सुर्खियों में खो कर हम इन पत्रकार बंधुओं की संवेदनशीलता और सहृदयता को देखना संभवतः भूल जाते हैं। अपनी जान जोखिम में डाल हमें पल-पल की खबर देने वाले हमारे मीडिया जगत के ये साथी साधुवाद और हृदय से सम्मान के पात्र हैं। इन पत्रकार बंधुओं की इसी संवेदनशीलता को नमन करते हुए आज मैंने दीपावली मिलन एवं पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन प्रधान डाकघर धौलपुर में किया। उनके अनुभवों को सुना और जो पत्रकार बंधु इस समारोह में उपस्थित नहीं हो सका उन सभी को से हृदय से धन्यवाद प्रेषित किया। सम्मान समारोह में पत्रकार दीपू वर्मा, जोगेंद्र सागर, ओम प्रकाश वर्मा, रामनिवास कुशवाह, युसूफ खान, शकील वारसी, राजेश रस्तोगी आदि पत्रकार बंधु उपस्थित रहे।
