क्राइम फेस समाचार पत्र के दीपावली विशेषांक का पद्मश्री ब्रह्मदेव पंडित जी ने किया विमोचन | New India Times

साबिर खान, मीरा-भाईंदर/मुंबई (महाराष्ट्र), NIT:

क्राइम फेस समाचार पत्र के दीपावली विशेषांक का पद्मश्री ब्रह्मदेव पंडित जी ने किया विमोचन | New India Times

क्राइम फेस समाचार-पत्र के दीपावली विशेषांक का विमोचन दीपावली के पावन पर्व पर भाईंदर स्थित कलाकर निवास में पद्मश्री ब्रह्मदेव पंडित ने किया। इस पत्र के संपादक सुभाष पांडेय जी हैं। इस दौरान उत्तर प्रदेश के गोंडा जनपद से पधारे हिंदी दैनिक राष्ट्रीय सहारा के वरिष्ठ पत्रकार सियाराम पांडेय विशेष रूप से उपस्थित थे।

पद्मश्री ब्रह्मदेव पंडित ने क्राइम फेस के पत्रकार सुभाष पांडेय द्वारा पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान को देखते हुए भूरि-भूरि प्रशंसा की। पिछले तीन दशकों में सतत पत्रकारिता क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से भुमिका निभा रहे हैं। क्राइम फेस के इस दीपावली अंक में लेख, कविता, पौराणिक गाथाओं के साथ-साथ ज्ञानवर्धन जानकारी देने से अंक सराहनीय हो गया है। देश की माटी से जुड़े निर्लिप्त साहित्यसेवी पंडित मुरलीधर पांडेय के जीवनी पर विशेष रूप से प्रकाश डाला गया है। इस विशेषांक में विशेष प से ‘ गोंडा जिला का इतिहास, गोंडा जेल एवं क्रांतिकारी राजेन्द्रनाथ लाहिड़ी, उत्तरप्रदेश के कद्दावर नेता सांसद ब्रजभूषण शरण सिंह, प्राचीन बाबा बालेश्वरनाथ मंदिर की गाथा, कोलाबा के जाने-माने हस्ती कर्मठ समाजसेवक लालजी गुप्ता, हिंदीसेवी दिवंगत डॉ. शाकुन्तल पांडेय पर स्मरण-लेख, रोशनी का त्योहार प्रकाशपर्व दीपावली, अतिभौतिक सुख-सुविधा के कारण मानसिक त्रास आदि सारगर्भित लेखों का प्रकाशन किया गया है। पत्र की साजसज्ज़ा, छपाई बहुत ही सुंदर है। पंडित ब्रह्मदेव पंडित ने इस मौके पर सभी देशवासियों को दीपावली के पावन-पर्व पर शुभकामनाएं अर्पित की।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version