राकेश यादव, केसली/सागर (मप्र), NIT:

केसली थाना क्षेत्र के ग्राम अधारपुर झिरिया में ग्राम के ही दबंगों ने पुरुषों महिला आदिवासियों के साथ घर मे घुसकर लाठी डंडों से मारपीट कर दी जिनके खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

केसली थाना से प्राप्त जानकारी के अनुसार विघुत विभाग द्वारा ट्रांसफार्मर से बिजली काट दी गई थी इसी बात को लेकर फरियादी जवाहर आदिवासी ने 2 नबंवर को लाइनमेन जयपाल सिंह राजपूत को फोन लगाया तो लाइनमेन ने कहा कि कल दस बजे आने को कहा तो फरियादी दस बजे प्राथमिक शाला अधारपुर के पास खडा होकर लाइनमेन जयपाल का इंतजार कर रहा था तभी बृजेन्द्र राजपूत, मुल्ला राजपूत, राजदीप राजपूत, हर्ष राजपूत, गोलू राजपूत, सत्तू राजपूत सभी एक साथ हाथ मे डंडे लाठियां लिए आये और फरियादी जवाहर आदिवासी के साथ जाति सूचक गालियां देने लगे जिस पर गालियां देने से मना किया तो बृजेन्द्र राजपूत और हर्ष राजपूत ने डंडे से बार कर दिया पास मे खडे शिवप्रसाद आदिवासी एवं यशपाल राजपूत बीचबचाव करने लगे तो सभी 6 आरोपीयों ने डंडे लाठियों से मारपीट कर दी. मारपीट से बचने के लिए शिवप्रसाद आदिवासी घर की ओर भागा तो सभी आरोपियों ने घर में घुसकर शिवप्रसाद एवं पत्नी कौशल्या आदिवासी के साथ मारपीट कर दी तभी गांव के पल्टू आदिवासी, लवकुश आदिवासी दौडकर आये और बीच बचाव किया तो सभी आरोपी मारपीट कर घटनास्थल से भाग गये भागते समय गालियां देते हुए धमकी दी की आज बच गया है, जब कभी मिलेगा तो जान से खत्म कर देंगे. फरियादी की शिकायत पर केसली पुलिस ने सभी 6 आरोपियों के खिलाफ धारा 147, 148, 149, 452, 294, 323, 506 के साथ एससीएसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
