लियाक़त शाह, भुसावल/जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:

भुसावल शहर के जाने माने पूर्व नगर अध्यक्ष और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के ओबीसी सेल के जलगांव जिले के अध्यक्ष उमेश नेमाडे को हाल ही में जलगांव के होटल प्रेसिडेंसी में जाने माने फिल्म अभिनेता अभिजित खांडकेकर के हाथों से सम्मानित किया गया है. सोमवार को हुए इस कार्यक्रम में फिल्म अभिनेता अभिजित खांडकेकर की मुख्य उपस्थिति थी. ये कार्यक्रम सप्तरंग मराठी और सरस्वती प्रतिष्ठान ने सामाजिक, सांस्कृतिक और राजकिय क्षेत्र में उल्लेखनीय काम करने वाले चुने हुए लोगों को होटल प्रेसिडेंसी में फिल्म अभिनेता के हाथों से सम्मानित किया गया. इस अवसर पर हमारे संवाददाता लियाकत शाह से बात करते हुए उमेश नेमाडे ने कहा है कि वह हर वक्त लोगों की सेवा और सहायता करते रहते है और कोरोना काल में इस तरह की संघी सभी को मिली थी जिसका उन्होंने हर तरह से लोगो की मदत की जिसके परिणामस्वरूप उन्हें ये सम्मान मिला है और निकट भविष्य में वह लोगों की भलाई के लिए काम करते रहेंगे.
