मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

त्यौहार कोई भी हो किसी भी धर्म का हो उस तोहार का मजा दोगुना तब हो जाता है जब आप के कारण किसी के मुरझाए हुए चेहरे पर मुस्कुराहट आ जाती है. सही मायनों में सफल जीवन जीने का यही अर्थ है जब आप अपनी खुशियों में से कुछ खुशियां गरीबों में बांट देते हैं और आपकी उन खुशियों की वजह से उनके चेहरे पर जो खुशी आती है उससे ईश्वर भी खुश हो जाता है।
इन्द्र विक्रम सिंह जिला अधिकारी एवं एस. आनन्द पुलिस अधीक्षक आज अनाथालय पहुंचे दीपावली के त्यौहार हर्षोल्लास व धूमधाम से मनाने के लिए. अनाथालय पहुंचकर बच्चों को पिज्जा खिलाया गया और ग्रीन पटाखों, फल, मोमबत्ती मिठाई का वितरण किया गया. डीएम व एसपी के सराहनीय कार्य से अनाथों में खुशियां मानों जैसे बरस पड़ी हों, सभी के चेहरे खुशी से मुस्कुरा रहे थे. वहीं डीएम व एसपी भी अनाथालय के बच्चों के साथ मुस्कुराते हुए हंसते हुए अपना समय व्यतीत किया।
कार्यक्रम में नगर आयुक्त संतोष शर्मा, जिला प्रोवेशन अधिकारी गौरव मिश्रा,आदर्श दिव्यांग कल्याण संस्था मुख्य संरक्षक हरीश रावत वाजपेई, संरक्षक नवीन गुप्ता, सचिव नीरज बाजपाई, जिला अध्यक्ष अशोक कुमार आदि रहे मौजूद।
