छपारा सरपंच ने की प्रेस कांफ्रेंस, अपने ऊपर लगे आरोपों को बताया बेबुनियाद | New India Times

पीयूष मिश्रा, सिवनी ( मप्र ), NIT; ​छपारा सरपंच ने की प्रेस कांफ्रेंस, अपने ऊपर लगे आरोपों को बताया बेबुनियाद | New India Timesछपारा नगर के उपसरपंच और 11 पंचों ने बीते मंगलवार को जिला कलेक्टर और जिला सीईओ को 10 बिन्दुओं पर लिखित शिकायत की। समाचार पत्रों के माध्यम से जब सरपंच /सचिव को जानकारी लगी कि उपसरपंच सहित11 पंचों ने पंचायत की अनियमितता,भ्रष्टाचार और लापरवाही को लेकर आरोप लगाते हुये जिला में शिकायत की है तो छपारा सरपंच ने छपारा की मिडिया को कार्यालय में बुलाकर प्रेस कांफ्रेंस अपना पक्ष रखते हुये अपने ऊपर लगे सारे आरोपों को झूठा बताते हुये उल्टा उपसरपंच सुरजीत सिंह पर ही आरोप लगाते हुये कहा की सारे पंचों को मेरे खिलाफ भडका कर सिवनी में शिकायत करने ले गये थे। पता नही उपसरपंच हमारे साथ ऐसा क्यों कर रहे हैं? हमारे ऊपर लगे सारे आरोप बेबुनियाद हैं। जिला सीईओ पूरे मामले की जल्द से जल्द जांच करवा लें, ताकि दूध का दूध और पानी का पानी अलग हो जाये।​छपारा सरपंच ने की प्रेस कांफ्रेंस, अपने ऊपर लगे आरोपों को बताया बेबुनियाद | New India Times

  • चुनावी वादों को जल्द करेंगी पूरा, जनता के सामने रखेंगी पूरा लेखा जोखा

सरपंच पूनम सैयाम द्वारा चुनावी घोषणा पत्र में घोषणा की थी कि प्रति वर्ष उनके द्वारा किये कार्यो का लेखा जोखा प्रस्तुत करूंगी,  दो वर्ष से ज्यादा बीत गये पर मैं अपने वादों पर खरा नही उतरी। बहूत जल्द छपारा की जनता के सामने पूरा लेखा जोखा प्रस्तुत की जाएगी।

मेरे और सचिव पर लगे आरोप बेबुनियाद हैं। सारे मामले की निष्पक्ष और सूक्ष्म जांच होना चाहिये ताकि दुध का दुध और पानी का पानी अलग हो जाये:  पूनम सैयाम सरपंच छपारा

By nit

Exit mobile version