थाना प्रभारी की मेहनत लाई रंग, 13 साल से फरार इनामी वारंटी को पुलिस ने किया गिरफ्तार | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

थाना प्रभारी की मेहनत लाई रंग, 13 साल से फरार इनामी वारंटी को पुलिस ने किया गिरफ्तार | New India Times

13 साल से फरार वारंटी जिस पर ₹14000 का इनाम घोषित था जिसे मखदुमपु थाना कासिमाबाद जिला गाजीपुर उत्तर प्रदेश से पुलिस ने दबोच लिया है.

जिला पुलिस अधीक्षक एसपी विवेक अग्रवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव वीके के निर्देश पर एसडीओपी शिव कुमार सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बृजेश मिश्रा द्वारा टीम गठित किया जिसमें चौकी प्रभारी शरद मालवीय, प्रधान आरक्षक भाद्दू सिंह मरावी, आरक्षक रामू सिंह मसराम आरोपी को पकड़ने में मुख्य भूमिका रही. रिखदेव पिता सुखराम यादव उम्र 60 वर्ष निवासी पुलिस चौकी अंबाड़ा जिस पर धारा क्रमांक 138 परा.ली अधिनियम है बड़ी मशक्कत से मीलों का सफर तय कर सालों से फरार काट रहे आरोपी को अपनी सक्रियता दिखाते हुए दबोचा. पुलिस को यह ऐतिहासिक कामयाबी मिली है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version