ओवैस सिद्दीक़ी, ब्यूरो चीफ, अकोला (महाराष्ट्र), NIT:

विदर्भ के प्रसिद्ध अकोला शहर के रेलवे ट्रैक पर प्लेटफार्म नं.1 पर कैंटीन की सुविधा बुधवार से शुरू हो गई है। कैंटीन का शुुभारंभ मुख्य टिकिट खण्ड निरीक्षक यामीन अंसारी के हाथों किया गया। इसके खुलने के बाद यात्रियों को खाने पीने की वस्तुएं लेने के लिए इधर-उधर नहीं भटकना पडेगा। यात्रियों को यहीं पर सारी चीजें आराम से उपलब्ध होगी। पिछले कुछ समय से बंद यह कैंटीन पुनः रेलवे विभाग ने यात्रियों की सेवा के लिए उपलब्ध करवा दी है। इससे बाहरी राज्यों से आने वाले सैकड़ों पर्यटकों, यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी। केंद्रीय ट्रैक होने की वजह से अकोला रेलवे ट्रैक पर रोज सैकड़ों लोग बाहरी राज्यों से आवाजाही करते हैं। इस बीच यात्रियों के खाने पीने के लिए बेहतरीन सुविधाओं का इंतेजाम किए जाने का आश्वासन संचालक ने दिया। बुधवार से अकोला रेलवे स्टेशन पर सभी को यह सहूलियत दी जाएगी। कैंटीन के ठेकेदार ने बताया कि कैंटीन में यात्रियों को चाय, कॉफी, सूप की सुविधा के साथ खाने-पीने की वस्तुएं गर्मागर्म उपलब्ध करवाई जाएंगी। ऐसा आह्वान संचालक शेख अक्रम शेख, कासम मैनेजर, सैय्यद रहीम उर्फ बाबा सेठ, नारायण सोपान, मोहम्मद रफीक ने कहा है. शुभारंभ अवसर पर रेलवे विभाग के सैयद यामीन अंसारी, अब्दुल मुस्ताक चिप कार्यालय, आरपीएफ के गुर्जर, डीके पाल, पत्रकार सैय्यद ज़मीर जेके, पत्रकार अवेज़ सिद्दिकी, पत्रकार समीर खान, पत्रकार इरशाद अहमद, पर्सनालिटी डेवलपमेंट कोच शाहनवाज आली, सैय्यद जहीर उर्फ गुड्डू, सैय्यद जुबेर आदि उपस्थित रहे।
