यातायात माह का हुआ जोरदार शुभारंभ, सड़क सुरक्षा को लेकर किया गया जागरूक | New India Times

फराज़ अंसारी, ब्यूरो चीफ, बहराइच (यूपी), NIT:

यातायात माह का हुआ जोरदार शुभारंभ, सड़क सुरक्षा को लेकर किया गया जागरूक | New India Times

सुरक्षित यातायात को लेकर लोगों को जागरूक करने के लिए बहराइच पुलिस अधीक्षक सुजाता सिंह ने पुलिस लाइन यातायात शाखा में यातायात माह का शुभारंभ किया. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि वाहनों को सावधानी पूर्वक व नियमानुसार चलाएं। बाइक ड्राइव करने के दौरान हेलमेट का उपयोग अवश्य करें, तेज़ वाहन न चलाएं, चार पहिया वाहनों में सीट बेल्ट का उपयोग अवश्य करें साथ ही वाहन चलाते समय नशीली पदार्थों का सेवन न करने की अपील किया. यातायात माह पूरे नवम्बर माह तक चलाया जायेगा और इस दौरान विशेष तौर पर कम उम्र के वाहन चालकों पर विशेष नज़र रखी जायेगी. स्कूल संचालकों को भी यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जाएगा. आमजनमानस को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए लगातार जागरूकता अभियान चलाया जाएगा. स्कूलों में भी जा कर बच्चों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जाएगा. जनता से सहयोग की अपील की गई.

यातायात माह का हुआ जोरदार शुभारंभ, सड़क सुरक्षा को लेकर किया गया जागरूक | New India Times

यातायात माह की आज से शुरुआत हुई है और महीने भर यातायात नियमों के लिए चलने वाले जागरूकता अभियान की वजह से लोगों को यातायात के प्रति जागरूक करने में काफी मदद मिलेगी साथ ही जनता से ये भी अपील किया है कि शहर में कहीं पर भी यातायात व्यवस्था को लेकर कोई दिक्कत अगर है वो अपनी समस्या बता सकता हैं उस समस्या का समाधान करने की पूरी कोशिश की जाएगी. आज यातायात माह के शुभारंभ के अवसर पर पुलिस लाइन के अपराध शाखा में उपस्थित यातायात प्रभारी अनिल कुमार तिवारी ने जवानों से कहा कि शहर की यातायात व्यवस्था में अपना सहयोग पूरी ईमानदारी से दें और जहाँ भी ड्यूटी लगे आम जनमानस को यातायात के प्रति जागरूक करें। माना जा रहा है कि यातायात माह नवंबर की शुरुआत और जागरूकता से काफी हद तक दुर्घटनाओं पर रोक लगाने में सहायता मिली है और आगे भी मार्ग दुर्घटनाओं में कमी लाने और जनता को यातायात नियम के प्रति जागरूक करने का भरोसा दिलाया है.

इस कार्यक्रम में एसपी, सीओ सिटी, यातयात टीम सहित शहर के प्रतिष्ठित लोग मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version