मोमिन अंसार सामाजिक वेलफेयर केन्द्रीय पंचायत जबलपुर के निर्वाचन संपन्न | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

मोमिन अंसार सामाजिक वेलफेयर केन्द्रीय पंचायत जबलपुर के निर्वाचन संपन्न | New India Times

प्रख्यात शायर एवं जबलपुर में पदस्थ प्रोफेसर जावेद राना बुरहानपुरी से प्राप्त जानकारी के अनुसार मोमिन अंसार सामाजिक वेलफेयर केंद्रीय पंचायत(सातों की कमेटी) जबलपुर के निर्वाचन शांतिपूर्वक संपन्न हुए। जिसके परिणामों की घोषणा मुख्य निर्वाचन अधिकारी जमाल अहमद एवं उनकी टीम द्वारा की गई। जिस में सरदार मोहम्मद अख्तर अंसारी 119 मत प्राप्त करके अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं।

मोमिन अंसार सामाजिक वेलफेयर केन्द्रीय पंचायत जबलपुर के निर्वाचन संपन्न | New India Times

जबलपुर के प्रख्यात कांग्रेस नेता शमीम अंसारी गुड्डू सर्वाधिक 141 मत प्राप्त करके उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। सचिव पद पर जुल्फिकार अंसारी को 96 मत, सह सचिव पद पर जलालुद्दीन मामा को 117 मत, एवं कोषाध्यक्ष पद पर एस मास्टर को प्राप्त 105 मत प्राप्त होकर उपरोक्त सभी उम्मीदवार विजय घोषित किए गए हैं। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को समाज जनों ने बधाई और शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की के सभी पदाधिकारी समाज के कल्याण के लिए और समाज के हित में काम करके समाज को उन्नति के शिखर पर पहुंचाने में अग्रणी भूमिका निभाएंगे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version