देश में 100 करोड़ एवं प्रदेश में 7 करोड़ वैक्सीनेशन हो जाने पर मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से दी बधाई | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

देश में 100 करोड़ एवं प्रदेश में 7 करोड़ वैक्सीनेशन हो जाने पर मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से दी बधाई | New India Times

मध्यप्रदेश में सात करोड़ वैक्सीन डोज की अभूतपूर्व उपलब्धि प्राप्त होने पर मुख्यमंत्री चोहान के द्वारा प्रदेश के समस्त जिले वासियों को शुभकामनाएं प्रदान करने हेतु एक संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

जिसमें झाबुआ जिले में कोविड टीकाकरण में उत्कृष्ट कार्य करने पर भारत सरकार द्वारा ड्राइव ईन वेक्सीनेशन, साथिया आर के एस के, व मध्य प्रदेश कोटवार पर लघु फिल्म जारी की गई जो जिले के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि हैं।

इस उपलब्धि को कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के कुशल मार्गदर्शन, सीईओ जिला पंचायत श्री सिद्धार्थ जैन के समन्वयन से प्राप्त की गई है।

जिले में अब तक 608031 प्रथम डोज और 172327 सेकंड डोज के साथ कुल 780358 डोज जिले वासियों को लगाये जा चुके हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version