कपिलवस्तु महोत्सव 2021 में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारी को लेकर हुई बैठक | New India Times

अबरार अली, ब्यूरो चीफ, सिद्धार्थनगर (यूपी), NIT:

कपिलवस्तु महोत्सव 2021 में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारी को लेकर हुई बैठक | New India Times

कपिलवस्तु महोत्सव 2021 में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारी बैठक मुख्य विकास अधिकारी श्री पुलकित गर्ग की अध्यक्षता में मुख्य विकास अधिकारी कक्ष में महोत्सव कार्यक्रम को वृहद रूप से सम्पन्न कराये जाने हेतु समिति के अधिकारियों के साथ विभिन्न विन्दुओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गयी।
मुख्य विकास अधिकारी श्री पुलकित गर्ग ने बैठक में उपस्थित प्रभारी जिला सूचना अधिकारी/संयोजक कपिलवस्तु महोत्सव को निर्देश दिया कि गतवर्ष कपिलवस्तु महोत्सव के आयोजन में निमंत्रण कार्डो की डिजाइनिंग, परिचय पत्र का पारूप, महोत्सव के कार्यक्रमों मे सम्मिलित होने वाले लोगो की सूची तैयार करा ललिया जाय। इसका अलावा जिला विद्यालय निरीक्षक को स्कूली बच्चो द्वारा आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को समस्त विद्यालयों की सूची तैयार कर अपने स्तर से प्रतियोगिता की तिथि प्रकाशित कराकर विद्यालयवार समची तैयार करने का निर्देश दिया। टेन्टेज/मंच व्यवस्था हेतु डीसी मनरेगा तथा पुस्तक विज्ञान मेंला हेतु उपायुक्त स्वतः रोजगार, फूड जोन के लिए जिला पूर्ति अधिकारी, झूला मेला हेतु एस0ओ0सी0 तथा प्रदर्शनी व्यवस्था हेतु पवी0डी0 को निर्देशित किया गया। महोत्सव के सम्पूर्ण प्रचार-प्रसार हेतु अधि0अभि0 जलनिगम को निर्देश दिया गया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को पुस्तक डोनेशन का कार्य अपने स्तर से समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारियों के द्वारा सुनिश्चित कराकर प्राप्त पुस्तको को जनपद के पुस्तकालय में रखाने का निर्देश दिया। कपिलवस्तु महोत्सव का आकर्षित लोगो तैयार कर आनलाइन प्रचार प्रसार कराने का निर्देश दिया।
इस बैठक में उपरोक्त के अतिरिक्त पी0डी0 राजेश कुमार गुप्ता, डी0सी0मनरेगा संजय शर्मा, जिला पूर्ति अधिकारी बृजेश मिश्रा, उपायुक्त स्वतः रोजगार योगेन्द्र लाल भारती, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी देवेन्द्र पाण्डेय, जिला विद्यालय निरीक्षक अवधेश नारायण मौर्य, जिला समाज कल्याण अधिकारी/प्रभारी जिला सूचना अधिकारी डा0 राहुल गुप्ता, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी नसीम अहमद तथा अन्य संबधित अधिकारी उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version