जिलाधिकारी ने किया उप कृषि निदेशक कार्यालय का औचक निरीक्षण, साफ सफाई के दिए निर्देश | New India Times

अरशद आब्दी, ब्यूरो चीफ, झांसी (यूपी), NIT:

जिलाधिकारी ने किया उप कृषि निदेशक कार्यालय का औचक निरीक्षण, साफ सफाई के दिए निर्देश | New India Times

जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार शुक्रवार प्रातः 10:30 बजे औचक निरीक्षण पर उप कृषि निदेशक कार्यालय पहुंचे। उन्होंने कार्यालय भ्रमण के दौरान प्रॉपर साफ-सफाई के निर्देश दिए। कार्यालय में बिखरे पानी को साफ करते हुए समुचित सफाई के भी निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि अधिकारी एवं कर्मचारी द्वारा शत प्रतिशत बेहतर कार्य करने के लिए कार्यालय का माहौल व वातावरण अच्छा होना चाहिए। उन्होंने कार्यालय के अंदर व बाहर पानी के बहाव को रोकते हुए सफाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एक सप्ताह में कायाकल्प करा लेंं पुनः निरीक्षण पर कार्यालय आऊंगा।

जिलाधिकारी ने किया उप कृषि निदेशक कार्यालय का औचक निरीक्षण, साफ सफाई के दिए निर्देश | New India Times

डीडी कृषि कार्यालय भ्रमण में उन्होंने हेल्प डेस्क के संबंध में जानकारी लेते हुए कहा कि दूरदराज से आए किसानों की समस्या व जिज्ञासाओं का त्वरित निदान किया जाए। उन्होंने सुझाव दिया कि किसानों की समस्या को उनके क्षेत्र व गांव में जाकर ही सुना जाए और निस्तारण किया जाए ताकि उन्हें मुख्यालय तक ना पड़े। कार्यालय निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने उपस्थिति रजिस्टर से कर्मचारियों की उपस्थिति की जांच की, सभी कर्मचारी मौके पर उपस्थित रहे। निरीक्षण में सफाई कर्मी के न आने पर निर्देश दिए कि चेतावनी देते हुए सुधार का मौका दिया जाए यदि फिर भी सुधार न हो तो नोटिस देते हुए उसे हटाये जाने की कार्यवाही की जाए। इस अवसर पर उप कृषि निदेशक श्री के के सिंह, श्री राकेश यादव, श्रीमती प्रीति श्रीवास्तव, श्री अनिल कुमार, एसएमएस श्री दीपक कुशवाहा, श्री लल्ला सिंह सहित समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version