कैबिनेट मंत्री ने नवनिर्मित म्यूजियम के निरीक्षण के दौरान ठेकेदार को लगाई फटकार | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

कैबिनेट मंत्री ने नवनिर्मित म्यूजियम के निरीक्षण के दौरान ठेकेदार को लगाई फटकार | New India Times

कैबिनेट मंत्री श्री सुरेश कुमार खन्ना ने म्यूजियम की गैलरी को देख कर गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए ठेकेदार को फटकार लगाई। मा0 कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना व जिलाधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह ने सयुक्त रूप से जनपद में नवनिर्मित म्यूजियम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गैलरी में अव्यवस्थित रूप से चीजे पाये जाने पर सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि स्लेक्टड आइटम ही गैलरी में लगाये जाये, गैलरी मॉडर्न इलेक्ट्रनिक गैलरी के रूप में प्रदर्शित हो, गैलरी मे मौजूद अर्टिकिल अकर्षक दिखें। सभी चीजे सिस्टमेटिक ढंग से व्यवस्थित हो। मा0 मंत्री ने आदेश दिया कि असंगत बस्तुओं को हटाकर अलग कर दिया जाये। संम्बन्धित सभी फोटो एक ही गैलरी में स्थापित किये जाये। उन्होने कहा कि म्यूजियम में स्थापित सभी चीजो में एक अर्टिस्टिक अप्रोच दिखना चाहिए। जिससे लोग शहीदों का इतिहास देख कर प्रेरणा ले। उन चीजो पर ज्यादा फोकस किया जाये लोग जिससे प्रेरणा लेते है। मा0 मंत्री ने कहा कि जनपद का मुख्य उत्पाद ज़री एवं ज़रदोजी का भी म्यूजियम मे प्रदर्शन हो। जिलाधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह ने म्यूजियम में लगाये गये साउण्ड सिस्टम को बदलने के निर्देश दिये।उन्होंने सभी शहीदों के नाम प्रदर्शित करने का निर्देश दिया।
इस अवसर पर नगर आयुक्त संतोष कुमार, अपर नगर आयुक्त एस0के0 सिंह आदि मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version