मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, बुरहानपुर/लखनऊ, NIT:

स्थानीय सैफिया हमीदिया यूनानी तिब्बिया कॉलेज के सहायक प्राध्यापक डॉ इमरान खान ने बताया कि उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के होटल अंबर में एक राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें देश के विभिन्न राज्यों से यूनानी जगत की बड़ी बड़ी हस्तियों ने हिस्सा लिया. कार्यक्रम की विशेषता ये रही के आज एक अंतर्राष्ट्रीय यूनानी फोरम का गठन किया गया जिसमें पाँच अलग अलग देशों से अंतरराष्ट्रीय ट्रस्टी, तो वहीँ उत्तर प्रदेश से यूनानी की जानी मानी हस्ती डॉ. अनवर सईद साहब, डॉ. सलमान खालिद, डॉ. उबैद उल्लाह बेग साहब और डॉ. मुबश्शीर को संस्थापक ट्रस्टी बनाया गया साथ ही साथ डॉ. के. टी. अजमल, डॉ. गज़ाला मुल्ला और भोपाल मध्य प्रदेश से डॉ. युसुफ खलील साहब को राष्ट्रीय ट्रस्टी बनाया गया. उक्त कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. कमरुज़्जमा कुरैशी साहब ने की और मुख्य अतिथि के रूप उत्तर प्रदेश सरकार मे आयुष मंत्री डॉ. धरमसिंह सैनी साहब मौजूद रहे उक्त कार्यक्रम मे प्रोफेसर डॉ फरीद काजी साहब ने बुरहानपुर का प्रतिनिधित्व किया।
