डी ए व्ही उ मा विद्यालय नया बाजार के एनसीसी कैडेट द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के तहत रैली निकाल कर चलाया गया स्वच्छ भारत अभियान | New India Times

संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ, ग्वालियर (मप्र), NIT:

डी ए व्ही उ मा विद्यालय नया बाजार के एनसीसी कैडेट द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के तहत रैली निकाल कर चलाया गया स्वच्छ भारत अभियान | New India Times

डी ए व्ही उ मा विद्यालय नया बाजार आर्मी एवं नेवल विंग एनसीसी इकाई एनसीसी के विद्यार्थियों ने 8 मप्र बटालियन एनसीसी के कमान अधिकारी कर्नल राहुल वर्मा के दिशा निर्देशानुसार आजादी के अमृत महोत्सव के तहत एक जनजागरुकता रैली निकाली। विद्यालय के मुख्य द्वार पर डी ए व्ही उ मा विद्यालय नया बाजार के सचिव जितेन्द्र वैश्य एंव प्राचार्य राजीव अग्रवाल हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया तथा कैडेट्स को दिशा निर्देश दिए। इसके बाद विद्यालय से जन जागरूकता रैली विद्यालय प्रारंभ हो कर माधव डिस्पेंसरी,कटोरा ताल, आमखों बस स्टैण्ड, कम्पू होते हुए विद्यालय समापन हुआ रैली के दौरान कैडेटों ने जोरदार नारे लगाकर आमजन को जागरूक किया वहीं डैंगू ,पालीथिन हटाने, व साफ सफाई के लिए लोगों को जागृत किया। इस अवसर पर कम्पू पर नेहरू पार्क में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. जवाहरलाल नेहरू जी के स्टैचू के आस पास एंव पार्क के आस पास क्षेत्र में एनसीसी कैडेट ने साफ सफाई करके अभियान चलाया प्रतिमाओं का सौंदर्यकरण किया। परिसर में अपशिष्ट पदार्थ जैसे प्लास्टिक, रेपर आदि कूड़ा एकत्र किया। कैडेट्स ने कूड़े का निस्तारण भी किया। परिसर में अनावश्यक घास और अपशिष्ट पदार्थ का निस्तारण किया। श्लोगन के माध्यम से लोगों को जागरूक भी किया गया। साथ ही रैली में डैंगू बचाव के लिए नारे लगा कर आम नगरिकों को जगरूकता का संदेश दिया और नगरिकों कैडेट ने बताया साफ सफाई रखेगें जभी स्वच्छ रहेंगे। एनसीसी के 70 कैडेट से भाग लिया।

डी ए व्ही उ मा विद्यालय नया बाजार के एनसीसी कैडेट द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के तहत रैली निकाल कर चलाया गया स्वच्छ भारत अभियान | New India Times

इस अवसर पर प्राचार्य राजीव अग्रवाल ने कहा कि स्वच्छता की शिक्षा और जागरूकता कोरोना काल में अधिक आवश्यक है। इस संक्रामक से लड़ने के लिए हाथों की स्वच्छता और अन्य स्वच्छता उपाय बुनियादी और एकमात्र उपकरण हैं। उन्होंने छात्रों से विद्यालय और आसपास के क्षेत्र को साफ-सुथरा रखने की भी अपील की। कार्यक्रम में विद्यालय सचिव जितेन्द्र वैश्य, प्राचार्य राजीव अग्रवाल, एनसीसी अधिकारी गजेन्द्र जैन, नेवल एनसीसी अधिकारी विद्या कुशवाह, सीनियर कैडेट जय शर्मा, शिवकुमार शर्मा, कार्तिक कुशवाह, रामलाल उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version