सद्दाम हुसैन, मोहनलालगंज/लखनऊ (यूपी), NIT:

लखनऊ में आवारा कुत्ते इंसानों के दुश्मन बने हुए हैं, ये खुलेआम घूमकर उत्पाद मचा रहे हैं. आवारा कुत्तों की बढ़ती आबादी से शहर में है भय का माहौल है. खुलेआम घूमने वाले आवारा कुत्ते नगर निगम की पकड़ से हैं. जोन 6 अन्तर्गत शेखपुर इरम कॉलेज के सामने कुछ दिन पहले लगभग 12 वर्ष के बच्चे पर आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया था. पिछले कई दिनों से स्थानीय लोग क्षेत्र के पार्षद तथा नगर निगम कार्यालय में लगातार सूचना देकर कंपलेन दर्ज कराते रहे हैं लेकिन निगम द्वारा कोई संज्ञान व कार्यवाही ना होने की गंभीर लापरवाही के कारण जोन 6 शेखपुर इलाके के लोग हर रोज एक भयावह खतरे का सामना कर रहे हैं. इससे पहले भी क्षेत्र में आवारा कुत्तों के हमलों का कई मासूम बच्चे शिकार बन चुके हैं. अब सवाल यह उठता है कि आवारा जानवरों को पकड़ने के लिए जो डिपार्टमेंट बनाए गए हैं क्या ये जिम्मेदारी उन्हीं की है या कोई और डिपार्टमेंट इस पर कार्यवाही करेगा. पशु चिकित्सा अधिकारी एवं नगर निगम के अलावा भी कोई डिपार्टमेंट है क्या जो आवारा कुत्तों से इंसानी जान की हिफाजत करा सके?
