संदीप तिवारी, ब्यूरो चीफ, पन्ना (मप्र), NIT:

कल 26 अक्टूबर को अमानगंज थाना परिसर में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता गुनौर एसडीओपी पीयूष मिश्रा द्वारा की गई जिन्होंने लोगों के बीच त्यौहार को लेकर चर्चा की गई.
अमानगंज थाना परिसर में शांति समिति बैठक के दौरान नगर व क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे जिनके बीच गुन्नौर एसडीओपी पियूष मिश्रा के द्वारा आगामी त्यौहार दीपावली को लेकर पटाखे फोड़ने सावधानी बरतने एवं शांति सौहार्द के बीच त्योहार मनाने की बात रखी गई वहीं लोगों के सुझाव भी दिए गए इस दौरान गुन्नौर एसडीओपी पियूष मिश्रा, उप पुलिस अधीक्षक अभिषेक गौतम, अमानगंज तहसीलदार संध्या अग्रवाल, थाना प्रभारी विजय कुमार अहिरवार, मुख्य नगरपालिका अधिकारी एस.एस. तिवारी, अमानगंज भाजपा मंडल अध्यक्ष सौरभ श्रीवास्तव सहित नगर के गणमान्य नागरिक पत्रकार गण मौजूद रहे.
