मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

अवैध शराब गतिविधियों पर कार्यवाही करते हुए आबकारी विभाग द्वारा ग्रामीण अंचलों से लगे जंगलों, नदी नालों की सघनता से जांच करने पर बड़ी मात्रा में अवैध कच्ची मादिर निर्माण की सामग्री के साथ साथ भारी मात्रा में महुआ लाहन जप्त कर नष्ट किया गया। कार्यवाही के दौरान कहीं प्लास्टिक की पन्नियों में लाहन मिला तो कही बड़ी मात्रा में ड्रामों में लाहन मिले। कुल 1000 किलोग्राम महुआ लाहन को नष्ट कर अज्ञातों आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही कर प्रकरण विवेचना में लिया गया। तीन अलग अलग स्थानों पर छापामार कार्यवाही कर हजारों किलोग्राम लाहन नष्ट किया गया. आबकारी विभाग के उप निरीक्षक जीत सिंह धुर्वे द्वारा सहयोगी की सहायता से कार्रवाई की गई।
