मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

फरीदा बी फाउंडेशन के तत्वधान में एन बी पब्लिक स्कूल घोड़ावाडी में विशाल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया जिसमें आशा हॉस्पिटल कामठी नागपुर के डॉक्टर प्रतिमा बोपचे, डाॅक्टर आशीष संगोले, मैनेजर राहुल रावत और देवजी नेत्रालय जबलपुर के डॉक्टर अमित देशपांडे, शासकीय सामुदायिक केंद्र जुन्नारदेव के नेत्र सहायक यू.के. नेमा एवं आसाराम नर्सिंग कॉलेज के पैरा मेडिकल स्टाफ ने लगभग 300 मरीजों का जांच कर उपचार का किया. शिविर में 10 मोतियाबिंद के मरीजों का चयन किया गया जिनका नि:शुल्क ऑपरेशन देवा जी नेत्रालय में होगा. कार्यक्रम का सफल संचालन फाउंडेशन के मोहम्मद सुल्तान कादरी, मोहम्मद उस्मान कादरी, राजेंद्र यादव, सिराज अहमद, सोहन डेहरिया, वकील भाई, सचिन सूर्यवंशी, समीर भाई, अमीरुद्दीन, डॉ अनुराग राय, डॉक्टर आरके विश्वकर्मा का सक्रिय योगदान रहा. कार्यक्रम में सेवानिवृत्त शिक्षक जी.एस. खान एवं डॉक्टर विश्वकर्मा का शाल प्रदान कर सम्मान किया गया.
