दिनदहाड़े महिला के साथ लूट के बाद हत्या | New India Times

गुलज़ार अहमद, मैनपुरी ( यूपी ), NIT; ​दिनदहाड़े महिला के साथ लूट के बाद हत्या | New India Timesमैनपुरी जिला में आज एक महिला की दिनदहाड़े लूट के बाद गोली मारकर बदमाशों ने हत्या कर दी। जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

मिली जानकारी के मुताबिक़ थाना एलाउ के सलेमपुर पढीना गांव के पास  की रहने वाले छविनाथ सिंह अपनी विवाहित  बेटी पूजा के साथ बाइक से शहर जा रहे थे। गांव से थोडी दूर निकलने के बाद पूजा से बाइक सवार बदमाश हथियारों के बल पर लूटपाट करने लगे। पूजा ने बदमाशों का विरोध किया तथा पहचानने की बात कह दी तो बदमाशों ने पूजा को मौके पर ही गोली मार दी जिससे पूजा की मौके पर ही मौत हो गयी।दिनदहाड़े लूट के बाद हत्या की खबर मिलते ही पुलिस के उच्चाधिकारी तुरंत घटना स्थल पर पहुंचे और मृतका का पंचनामा भरवा आगे की कार्यवाही में जुट गए। वहीं कुछ लोग दबी जुबान इसे ऑनर किलिंग का मामला भी बता रहे हैं। पुलिस मामले की बारीकी से जांच कर रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version