धौलपुर जिले में पंचायत चुनाव के तीसरे एवं अन्तिम चरण के मद्देनज़र पुलिस अधीक्षक ने मतदान केंद्रों पर पुलिस व्यवस्थाओं का लिया जायजा | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

धौलपुर जिले में पंचायत चुनाव के तीसरे एवं अन्तिम चरण के मद्देनज़र पुलिस अधीक्षक ने मतदान केंद्रों पर पुलिस व्यवस्थाओं का लिया जायजा | New India Times

धौलपुर जिले में पंचायत चुनाव के तीसरे एवं अन्तिम चरण में बसेडी एवं सरमथुरा पंचायत समितियों में शांतिपूर्ण, निर्भीक एवं निष्पक्ष चुनाव सम्पन्न कराने के लिए करीब 1400 पुलिसकर्मी कमान संभालेंगे. पुलिस अधीक्षक केसर सिंह शेखावत मतदान केंद्रों पर पुलिस व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं. शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष मतदान के लिए पुलिस फ्लैग मार्च कर रही है.

जिले में पंचायत चुनाव के तीसरे एवं अंतिम चरण में कल बसेडी एवं सरमथुरा पंचायत समितियों के कुल 179 मतदान केंद्रों पर जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्यों के लिए मतदान होगा, इसके लिए पुलिस के कडे़ सुरक्षा बंदोबस्त किए गये हैं. पुलिस अधीक्षक केसर सिंह शेखावत ने बताया है कि शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष चुनाव सम्पन्न कराने के लिए सुरक्षा के पूरे इंतजाम किये गए हैं. दोनों ही पंचायत समितियों के प्रभारी अधिकारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बच्चन सिंह मीणा को लगाया गया है, जिनको 30-30 पुलिसकर्मियों का रिजर्व जाप्ता दिया गया है. प्रत्येक मतदान केंद्रों पर 2-2 पुलिसकर्मीयों, मतदान परिसरों में 1-4 का जाप्ता, संवेदनशील/अति संवेदनशील मतदान स्थलों पर 1-4 का जाप्ता रख कर एक उप निरीक्षक स्तर के अधिकारी को स्टैडिंग तौर तैनात किया गया है. इसके अतिरिक्त जिन मतदान स्थलों का पूर्व में कोई अप्रिय घटना का इतिहास रहा है वहाँ पर RAC का 1-4 का सशस्त्र जाप्ता अतिरिक्त रुप से तैनात किया गया है. प्रत्येक तीन पंचायतों पर पार्टी एवं प्रत्येक 6 पंचायतों पर एक सुपरवाइजरी अधिकारी को लगाया है जो लगातार क्षेत्र में सघन निगरानी रखेगे. इसके साथ ही थानों पर बडी़ संख्या में पुलिसकर्मीयों को रिजर्व रखा गया है. आईजी एवं एसपी रिजर्व के तौर पर 1-1 कम्पनी को रखा गया है. पुलिस अधीक्षक केसर सिंह शेखावत आज बसेडी बसेडी पंचायत समितियों के मतदान केंद्रों पर पुलिस व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे थे और पुलिस अधिकारियों के नेतृत्व में अलग अलग स्थानों पर फ्लैग मार्च किया गया है. शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष चुनाव सम्पन्न कराने के लिए पुलिस पूरी तरह कटिबद्ध है. मतदान के दौरान किसी भी प्रकार का व्यवधान पैदा करने की कोशिश करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version