लियाक़त शाह, भुसावल/जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:

भुसावल तहसील से सटे वरणगांव आयुध निर्माण फैक्ट्री में पी. बी जगदाले को आधिकारिक तौर पर नए महाप्रबंधक के रूप में नियुक्त किया गया है. इस संबंध में अम्मुनिशन इंडिया लिमिटेड खड़की, पुणे से उन्हें एक आदेश प्राप्त हुआ है जिसमें उन्हें नए पद पर नियुक्त किया गया है. बता दें की इससे पहले जगदाले को अप्पर महाप्रबंधक पद पर कार्यरत थे क्योंकि वरणगांव फैक्ट्री के पूर्व महाप्रबंधक एस. के राउत की आमुयनीशन्स इंडिया बोर्ड के डायरेक्टर पद पर निदेशक के रूप में नियुक्ति होने के कारण पद रिक्त था. नए महाप्रबंधक पी. बी जगदाले के सभी ट्रेड यूनियनों के साथ अच्छे संबंध हैं और चूंकि उनके पास वरणगांव कारखाने में कई वर्षों का कार्य अनुभव है इसलिए कहा जाता है कि वे इस जिम्मेदारी को आसानी से संभालने में सक्षम हैं. विभिन्न ट्रेड यूनियनों द्वारा उनका स्वागत किया जा रहा है. सामाजिक कार्यक्रता संजय खन्ना ने भी उनको ऑफिस पर जाकर नए पद पर नियुक्ति के लिए उनको बधाई दी और हर तरह से सहयोग देने की बात कही. पी. बी जगदाले की महाप्रबंधक पद पर चुने जाने पर सभी और से उनको बधाई के संदेश प्राप्त हो रहे हैं.
