मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

सेवा सदन विधि महाविद्यालय बुरहानपुर के प्राचार्य श्री मोहन सोनी ने बताया कि सेवा सदन शिक्षा समिति के अध्यक्ष श्रीमती तारीख का वीरेंद्र सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन में सेवा सदन महाविद्यालय प्रज्ञा हाल में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, ज़िला न्यायालय, बुरहानपुर द्वारा सेवा सदन विधि महाविद्यालय बुरहानपुर के छात्र छात्राओं को कानूनी जानकारी प्रदान करने हेतु एक मार्गदर्शन शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें अतिरिक्त जिला न्यायाधीश महोदय श्री आशुतोष शुक्ल एवं जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री चन्द्रेश मंडलोई विधि महाविद्यालय के विद्यार्थियों को कानूनी जानकारी प्रदान कर छात्र छात्राओं को मार्गदर्शन दिया। प्राचार्य मोहन सोनी ने जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री चंद्रेश मंडलोई एवं अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी श्री आशुतोष शुक्ला आभार माना।

Very very thanks