राकेश यादव, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

स्थानीय मुस्लिम समाज कमेटी द्वारा पुलिस थाना परिसर में आयोजित स्वागत सम्मान समारोह में प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस अधिकारियों एवं नगर के पत्रकारों को सम्मानित कर
विभिन्न उत्सवों के शांति एवं सौहार्दपूर्ण समापन के लिए आभार व्यक्त किया गया।
ईद मिलादुन्नबी पर्व के उपरांत आयोजित इस कार्यक्रम में मुस्लिम कमेटी के पदाधिकारियों द्वारा एसडीएम देवरी, अनुविभागीय पुलिस अधिकारी देवरी, थाना प्रभारी सहित पुलिस कर्मियों
एवं नगर के पत्रकारों का पुष्पहार पहनाकर एवं मिष्ठान खिलाकर स्वागत किया गया एवं शाल भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित समुदाय को संबोधित करते हुए एसडीएम
अमन मिश्रा ने कहा कि हम सभी ने हाल में ही वैश्विक आपदा कोरोना की चुनौती का सामना किया है। इस दौरान सामुदायिक आयोजन को लेकर जारी गाईडलाईन का सभी ने पालन कर
जागरूकता का परिचय दिया सभी के समन्वित प्रयास से हम सभी इस संकट से मुक्त होने की ओर बढ़ रहे हैं। प्रशासन आप सभी की बेहतरी के लिए कार्य करता है कुछ कमियां भी रह जाती
हैं जिसके कारण आलोचना होती है परंतु अच्छे प्रयासों की सराहना से ग्राउंड पर कार्य करने वाले अमले का हौसला बढ़ जाता है यह एक अच्छी अनुभति होती है यह सकारात्मक प्रभाव है।

इस अवसर पर अनुविभागीय पुलिस अधिकारी पूजा शर्मा ने कहा कि यदि हमारे कार्यो के लिए सराहना मिले तो हमारे लिए वह प्रेरणादाई होती है इससे हम सभी के अंदर कर्तव्यों को बोझ नहीं जिम्मेदारी के रूप में कार्य करने की प्रेरणा मिलती है। सामाजिक संगठनों द्वारा ऐसे कार्यक्रम पूर्व में भी आयोजित होते रहे हैं। इस अवसर पर थाना प्रभारी रविभूषण पाठक ने समस्त कार्यक्रमों के शांतिपूर्ण आयोजन के लिए सभी वर्गो एवं सामाजिक संगठनों से मिले आपेक्षित सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।
उन्होंने कहा कि ऐसी सराहना से जमीन पर कार्य करने वाले हमारे सहकर्मियों में नई ऊर्जा का संचार होता है, हमें पूरी लगन एवं निष्ठा से कार्य करने की प्रेरणा मिलती है। कार्यक्रम को पत्रकार
नितिन ठाकुर, दीपक चौरसिया ने सामाजिक समरसता के लिए ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन को महत्वपूर्ण बताया एवं आयोजन समिति का आभार प्रदर्शन किया। मुस्लिम कमेटी की ओर से जाहिद खान ने कहा कि नगर में सम्प्रदायिक सौहार्द एवं भाईचारे का वातावरण हमें विरासत में मिला है। आपसी मेलजोल एवं संवाद से भ्रांतिया दूर होती हैं। शांति एवं समरसता के लिए हमें मिलजुल कर कार्य करना चाहिए।
मुस्लिम कमेटी की ओर से नईम खान पार्षद, जहीद खान, हाजी इकरार खान, एवं डॉक्टर समीम अंसारी, के द्वारा सभी को सम्मानित किया गया।
इस अवसर हाफिज सईद साहब, आलिम जनाब अकिल साहब,मुल्लाजी अलीमुद्दीन, हाफिज तारिक, आरिफ
भाईजान, कमेटी के अध्यक्ष नईम खान, जहीद बाबू, नईम पार्षद हाजी ईकरार खान हाजी अमजद खान, आसीन खान, नासिर खान, डॉक्टर समीम अंसारी, छोटू बादशाह, मुस्ताक कलू खान, हनीफ खान, गुड्डू आजाद खान, जमील खान, गोलू खान, हफीज खान, सरीफ खान, आरिफ भाईजान, अंसार, मोनू, परवेज, रईस, अफसर, अरमान सहित अन्य व्यक्ति उपस्थित थे।
।ं
