उपचुनाव को लेकर जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह तारापुर विधान सभा के टेटिया बम्‍बर प्रखण्‍ड पहुंचे, राजद पर किया कटाक्ष | New India Times

अतीश दीपंकर, ब्यूरो चीफ, पटना (बिहार), NIT:

उपचुनाव को लेकर जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह तारापुर विधान सभा के टेटिया बम्‍बर प्रखण्‍ड पहुंचे, राजद पर किया कटाक्ष | New India Times

बिहार के मुंगेर जिला के तारापुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह आज रविवार को तारापुर विधान सभा के टेटिया बम्‍बर प्रखण्‍ड पहुंचे। इस दौरान वे तुलसीपुर, बरसण्‍डा, लसकरा, टेटिया, आजाद टोला, बम्‍बर मॅाझी टोला, सम्‍पाचक सहित दर्जनों गांवों में विभिन्‍न सभा कर जनसंवाद किया।

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए सवालिये लहजे में कहा कि राजद शासनकाल में टेटिया बम्‍बर के पिछड़ापन का कारण क्‍या था, यहॉं का आधारभूत संरचना पिछड़ा हुआ क्‍यों था? उन्‍होंने कहा कि राजद शासनकाल में टेटिया बम्‍बर के किसान खेती करने के लिए नदी के पानी तथा बरसात पर निर्भर थे। वहीं माननीय नीतीश कुमार जी ने हर खेत तक बिजली पहुँचाने तथा सड़कों का जाल बिछाया जिससे किसानों को प्रत्‍यक्ष लाभ मिलने लगा।

उपचुनाव को लेकर जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह तारापुर विधान सभा के टेटिया बम्‍बर प्रखण्‍ड पहुंचे, राजद पर किया कटाक्ष | New India Times

राजद पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि महादलितों, अतिपिछड़े समाज को राजद शासनकाल में नरसंहार का दंश झेलना पड़ता था एवं महिलाओं के साथ प्राय: दुर्व्‍यवहार हुआ करता था। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्‍व में कानून व्‍यवस्‍था सुदृढ़ हुआ और प्रदेश में अमनचैन कायम हुआ। नीतीश कुमार ने महादलित समु‍दाय के लोगों को गणतंत्र दिवस व स्‍वतंत्रता दिवस कार्यक्रम से जोड़कर उनके स्‍वाभिमान एवं आत्‍मसम्‍मान को राष्‍ट्रीय स्‍तर पर नई दिशा दी है।

मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि माननीय नीतीश कुमार का संकल्‍प ‘शिक्षित बिहार’ की दिशा में टेटिया बम्‍बर प्रखण्‍ड में नई पीढ़ी के शैक्षणिक सर्वधन के लिए कस्‍तुर्बा आवासीय विद्यालय, कुशल युवा कार्यक्रम, छात्रवृति एवं स्‍टूडेंट क्रेडिट कार्ड जैसे योजनाओं के माध्‍यम से नये मानक स्‍थापित हो रहें हैं।

मौके पर मंत्री अशोक चौधरी, जदयू प्रदेश सचिव बटेश्‍वर मेहता, जिला अध्‍यक्ष संतोष सहनी, टेटिया बम्‍बर प्रखण्‍ड अध्‍यक्ष राम नाथ सिंह, राजेश कुमार सिंह, मुखिया निरंजन निषाद, देवेन्‍द्र प्रसाद, मनोज पटेल, निरंजन कुशवाहा, सौरव निधि, शम्‍भू रविदास सहित सैकड़ों की संख्या में पार्टी के नेता व कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version