मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी भोपाल ने रियाजुद्दीन शेख़ को बनाया बुरहानपुर विधानसभा का प्रभारी | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी भोपाल ने रियाजुद्दीन शेख़ को बनाया बुरहानपुर विधानसभा का प्रभारी | New India Times

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी भोपाल के महामंत्री एवं प्रभारी प्रशासन श्री राजीव सिंह के हस्ताक्षर से जारी पत्र के अनुसार मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के निर्देश पर कांग्रेस नेता रियाजुद्दीन शेख़ को बुरहानपुर जिले का प्रभारी बनाया गया है। वह मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी भोपाल की ओर से नियुक्त प्रभारी एवं पूर्व मंत्री श्री मुकेश नायक एवं सह प्रभारीतथा पूर्व मंत्री श्री राजकुमार पटेल द्वारा सौंपे गए दायित्व का निर्वहन करेंगे। इस नियुक्ति पर रियाज शेख़ ने कहा जल्द ही बुरहानपुर पहुँचकर कांग्रेस पार्टी की रीती निति अनुसार जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओ से मिलेंगे और लोकसभा उपचुनाव मे कांग्रेस प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने का पूरा प्रयास करेंगे।
अपनी नियुक्ति पर रियाजुद्दीन शेख़ ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ एवं विधायक आरिफ़ मसुद का आभार व्यक्त किया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version