पाइप लाइन बिछाने एवं रेस्टोरेशन के कार्य का निरीक्षण कर निगम आयुक्त श्री के.वी.एस. चौधरी ने दिए सख्त निर्देश | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

पाइप लाइन बिछाने एवं रेस्टोरेशन के कार्य का निरीक्षण कर निगम आयुक्त श्री के.वी.एस. चौधरी ने दिए सख्त निर्देश | New India Times

राजधानी भोपाल के लिंक रोड नंबर 02, संजय काम्पलेक्स, अल्पना तिराहा, हमीदिया रोड, भोपाल टॉकीज, बैरसिया रोड तथा पॉलीटेक्निक क्षेत्र में पाईप लाईन बिछाने व कनेक्टिविटी संबंधी शेष एवं रेस्टोरेशन कार्याें का निरीक्षण करते हुए निगम आयुक्त श्री के.वी.एस.चौधरी ने व्यवस्थित ढंग से शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अपर आयुक्त श्री शाश्वत मीणा, मुख्य अभियंता श्री ए.आर. पवार सहित निगम के अन्य अधिकारी मौजूद थे।
निगम आयुक्त श्री चौधरी ने लिंक रोड नंबर 02, संजय काम्पलेक्स क्षेत्र में चेम्बर निर्माण को और व्यवस्थित ढंग से पूर्ण करने, मिट्टी आदि को तुरंत हटवाने व इस प्रकार के अन्य स्थानों पर चल रहे कार्यों को शीघ्रता से पूर्ण करने के निर्देश दिए। निगम आयुक्त श्री चौधरी ने अल्पना टॉकीज तिराहे पर लाईनों की कनेक्टिविटी एवं मानक स्तर की गुणवत्ता के साथ रेस्टोरेशन कार्य शीघ्र पूर्ण करने, बैरसिया रोड क्षेत्र में शेष रही पाईप लाईनों को बिछाने व रेस्टोरेशन शीघ्र करने के निर्देश दिए। निगम आयुक्त श्री चौधरी ने भोपाल टॉकीज क्षेत्र में भी शेष पाईप लाईने शीघ्रता से बिछाकर मानक स्तर की गुणवत्ता के साथ रेस्टोरेशन करने तथा पॉलीटेक्निक चौराहे के निकट पाईप लाईनों को शीघ्रता से कनेक्ट करने व व्यवस्थित ढंग से मानक स्तर की गुणवत्ता के साथ रेस्टोरेशन कर शीघ्रता से करने के सख्त निर्देश दिए।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version