मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

वामा सारथी रिजर्व पुलिस लाइन्स द्वारा मिशन शक्ति 3.0 के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण हेतु पुलिस लाइन में एलईडी बल्ब बनाने की कार्यशाला का आयोजन किया गया।
श्रीमती देवी आनन्द पत्नी एस. आनन्द पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर, अध्यक्षा वामा सारथी रिजर्व पुलिस लाइन्स शाहजहाँपुर के द्वारा मिशन शक्ति के अंतर्गत पुलिस परिवार की महिलाओं/बालिकाओं के वेलफेयर के लिए समय – समय विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम/कार्यशाला आयोजित किये जाते हैं।
आज वामा सारथी रिजर्व पुलिस लाइन्स के तत्वाधान में आज पुलिस लाइन में मिशन शक्ति 3 के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण हेतु एलईडी बल्ब बनाने की कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में पुलिस लाइन की महिलाओं/बालिकाओं एवं प्रशिक्षणाधीन महिला आरक्षियों ने बढचढकर प्रतिभाग किया जिसमे इंडियन इन्डस्ट्रीज एसोसिएशन के इन्जीनियरों द्वारा सभी को एलईडी बल्ब बनाने की विस्तृत विधि की जानकारी दी गयी तथा अपनी निगरानी मे महिलाओं/बालिकाओं/ से एलईडी बल्ब बनवाये गये।
इस दौरान एस आनन्द पुलिस अधीक्षक ने कार्यशाला मे उपस्थित पुलिस परिवार की महिलाओं/बालिकाओ को सम्बोधित करते हुए कहा कि इस प्रशिक्षण से आप एलईडी बल्ब व झालर बनाकर स्वयं का व्यवसाय शुरू कर सकते है व जिससे आप भी अपने पैरो पर खडे होकर आत्मनिर्भर बन सकते है तथा अपने परिवार की जीविका मे आर्थिक सहयोग कर सकते है एवं पुलिस विभाग की ओर से अपेक्षित सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया गया।
कार्यशाला मे सरवणन टी ASP/क्षेत्राधिकारी नगर, मो0 रईस खां प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन शाह0,इंजीनियर विवेक सिंह आदि मौजूद रहे।
