यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

पंचायतीराज संस्था जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य आम चुनाव 2021 के द्वितीय चरण के मतदान पंचायत समिति बाड़ी एवं सैंपऊ क्षेत्र के सम्पन्न हुआ। जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार जायसवाल ने बताया कि पंचायत समिति बाड़ी एवं सैंपऊ में कुल 57.09 प्रतिशत मतदान हुआ। उन्होंने बताया कि पंचायत समिति बाड़ी एवं सैंपऊ के कुल 2 लाख 48 हजार 785 मतदाताओं में से 1 लाख 42 हजार 31 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। पंचायत समिति बाड़ी में 1लाख 16 हजार 769 पंजीकृत मतदाताओं में से 61हजार 187 मतदाताओं तथा पंचायत समिति सैंपऊ में 1 लाख 32 हजार 16 पंजीकृत मतदाताओं में से 80 हजार 844 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। उन्होंने बताया कि बाड़ी में कुल 52.40 प्रतिशत तथा सैंपऊ में कुल 61.24 प्रतिशत मतदान रहा। उन्होंने बताया कि मतदान प्रक्रिया प्रातः 8 बजे प्रारंभ होने के साथ प्रातः 10 बजे तक बाड़ी में 8.07 प्रतिशत, सैंपऊ में 11.57 प्रतिशत, दोपहर 12 बजे तक बाड़ी में 17.81 प्रतिशत सैंपऊ में 25.24 प्रतिशत, सायं 3 बजे तक बाड़ी में 38.03 प्रतिशत ,सैंपऊ में 49.09 प्रतिशत तथा सायं 5 बजे तक बाड़ी में पंजीकृत मतदाताओं में से 60 हजार 18,
(51.40 प्रतिशत) मतदाताओं एवं पंचायत समिति सैंपऊ में पंजीकृत मतदाताओं में से 80 हजार 287 मतदाताओं
( 60.82 प्रतिशत) मतदाताओं ने मत का प्रयोग किया। उन्होंने बताया कि दोनो पंचायत समितियों में सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम के चलते शांतिपूर्ण मतदान रहा।
