राकेश यादव, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

धर्म-कर्म करने से कल्याण हो जाता है इसलिए मनुष्य को धर्म-कर्म अवश्य करना चाहिए, यह उद्धार पं श्री राम लखन शास्त्री जी ने गांधी वार्ड में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के दौरान कही। उन्होंने बताया कि मनुष्य को नीतिबान होना चाहिए, जिसके जीवन में नीति अच्छी होती है उसके सब काम सिद्ध होते हैं। शास्त्री जी ने आज ध्रुव प्रसंग सुनाया और भी बहुत सी प्रेरणादाई कथाएं श्रवण कराई। कथा के मुख्य यजमान पुरूषोत्तम सेन के यहां बहुत से भक्तों ने कथा श्रवण करके लाभ प्राप्त किया।
