वन महोत्सव 2017: खीरों में वन विभाग द्वारा वन महोत्सव का आयोजन | New India Times

सलमान चिश्ती, रायबरेली ( यूपी ), NIT; ​​वन महोत्सव 2017: खीरों में वन विभाग द्वारा वन महोत्सव का आयोजन | New India Timesखीरों ब्लॉक के गौनहा ग्रामसभा में वन विभाग अधिकारियों द्वारा वन महोत्सव का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रुप में शामिल माननीय विधायक राकेश प्रताप सिंह के कर कमलों द्वारा पौधरोपण कार्यक्रम संपन्न हुआ। माननीय विधायक जी ने कहा कि पौधों का उत्पादन बढ़ना चाहिए जिससे हमारे जीवन में प्रदूषण की कमी हो सके। वन विभाग के अधिकारियों से सलाह लेते हुए माननीय विधायक जी ने अपनी निधि से विधानसभा के हर घर में एक एक पेड़ लगवाने का कार्य करने का फैसला किया है, जिस से बढ़ते प्रदूषण को रोका जा सके। वन विभाग के अधिकारियों ने विधायक जी के इस कार्य को एक अच्छी पहल बतायी। ​वन महोत्सव 2017: खीरों में वन विभाग द्वारा वन महोत्सव का आयोजन | New India Timesश्री राकेश प्रताप सिंह ने बारिश के सीजन में होने वाली बीमारियों के रोकथाम के लिए अपने विधानसभा में दवा छिड़काव के लिए अपने पैसे से तीन मोटर वाहन दवा छिड़काव के साथ देने की बात कही है, जिससे बारिश में फैलने वाली बीमारियों को रोका जा सके। इस सामाजिक सहयोग में खीरों ब्लॉक के जनप्रतिनिधियों ने अपना सहयोग देने की बात कही है, जिसमें वरिष्ठ समाजसेवी खीरो ब्लॉक के श्री नारायण शुक्ला उर्फ तकाबी बाबू, विधायक प्रतिनिधि पिंटू शर्मा, ग्राम प्रधान एकौनी, टिकवामऊ, बरवालिया, श्री राम कुमार सिंह, सेवनपुर धुनीं सिंह, भूत पूर्व जिला पंचायत सदस्य भी सम्मिलित रहे एवं जनसमुदाय भी एकत्रित रहा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version