मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

अपने कर्तव्य की बलि बेदी पर सर्वोच्च बलिदान देने वाले पुलिस कर्मियों को पुलिस लाइन स्थित शहीद स्मारक परिसर में गुरूवार को याद किया गया। पुलिस स्मृति दिवस पर आयोजित समारोह में एस आनंद पुलिस अधीक्षक ने कहा कि कर्तव्य का निर्वाह करते हुए कर्तव्य की वेद पर अपने प्राणों की आहुति देने वाले पुलिस कर्मियों की याद में 21 अक्टूबर को पुलिस स्मृति दिवस मनाया जाता है. रिजर्व पुलिस लाइन में स्मृति परेड का आयोजन किया गया. एस आनंद पुलिस अधीक्षक ने पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश लखनऊ के संदेश को समस्त पुलिस अधिकारी कर्मचारी गणों को पढ़कर सुनाया एवं विगत वर्षों में अपने कर्तव्यों का निर्वाह करते हुए शहीद हुए पुलिस कर्मियों को याद कर उनकी शौर्य गाथाओं को सभी को बताया.
रिजर्व पुलिस लाइन स्टेट्स डिस्टेंपर पुलिस अधीक्षक एस आनंद सहित जनपद के राजपत्रित और राजपत्रित अधिकारी कर्मचारी गण द्वारा शहीद पुलिस कर्मियों को याद कर उन्हें पुष्प चक्रवा श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।
इस दौरान संजीव वाजपेई एसपी ग्रामीण, संजय कुमार एसपी सिटी, सरवणन टी, प्रवीण कुमार यादव, हरपाल सिंह बालियान कोतवाली प्रभारी निरीक्षक, धर्मेंद्र कुमार एसएचओ थाना सदर बाजार आदि ने पुलिस स्मृति दिवस पर ड्यूटी के दौरान शहीद पुलिस कर्मियों को श्रद्धांजलि दी।
