मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

जुन्नारदेव क्षेत्र में आज पैगंबरे इस्लाम हजरत मोहम्मद (सल्लल्लाहो वसल्लम) का जन्म उत्सव ईद मिलादुन्नबी मनाया गया. पैग़ंबरे इस्लाम हज़रत मोहम्मद सल्लल्लाहो अलेही वसल्लम का जन्मदिन ईद मिलादुन्नबी क्षेत्र में हर्षोल्लास व शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। जिसमें वक्ताओं ने पैगंबर साहब के सादगी पूर्ण जीवन का उल्लेख करते हुए कहा कि हजरत मोहम्मद का जीवन संपूर्ण मानव समाज के लिए पथ प्रदर्शक है. कोरोना महामारी के चलते जुलूस नहीं निकाला गया.
मस्जिदों व मदरसों के बच्चों का तालीमी मुकाबला जामा मस्जिद जुन्नारदेव में आयोजित किया गया। जहां बच्चों ने नात शरीफ, तकरीर, तिलावते कुरान की प्रतियोगिता में भाग लिया. प्रतिभागियों को जामा मस्जिद कमेटी द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम का मंच संचालन मौलाना अनवर खान, नवीद सिद्धकी एवं आर बी कुरैशी ने किया। तालीमी मुकाबले में निर्णायक की भूमिका हजरत गुल अब्दुल गफ्फार खान, हमीद मास्टर, लतीफ फारूकी, मास्टर अकील कुरैशी, जी एस खान, सेवानिवृत्त शिक्षक आर के बेग, मोहम्मद ताहिर ने निभाई। कार्यक्रम में जनाब लतीफ फारुकी ने अपने उद्बोधन में कहा कि पैगंबर हजरत मोहम्मद का जीवन संपूर्ण मानव समाज के लिए पथ प्रदर्शक है। आगे उन्होंने कहा कि हजरत मोहम्मद साहब के उपदेशों को अपने जीवन में धारण करने से सफल जीवन व्यतीत किया जा सकता है। इस अवसर पर ज्यारत खान अमानुल्लाह बैग मोहम्मद शाहिद खान अरशद खान सद्दाम खान महबूब लाला आदि लोग उपस्थित थे। कमेटी द्वारा आभार प्रदर्शन मोहम्मद रियाज गौशी ने किया। साथ ही क्षेत्र की सभी मस्जिदों में ईद मिलादुन्नबी का त्योहार शानो शौकत से मनाया गया. जिसमें मस्जिद गरीब नवाज जुन्नारदेव मे भी प्रोग्राम आयोजित हुआ. यहॉं सामुहिक रूप से मिलाद शरीफ व नात शरीफ पढी गई. गरीब नवाज मस्जिद के मौलाना गुफरान रजा द्वारा प्यारे नबी कि शान में प्यारी प्यारी बातें बताई गईं. मस्जिद गरीब नवाज में सदर जाफर अली, कादर खान, बकरीदी भाई, रियाजुद्दीन सिद्दीकी, लल्ला भाई, समीर लाला, नाजिल पठान एवं सामाजिक लोग मौजूद रहे. क्षेत्र में शांति व्यवस्था एवं सुरक्षा के लिए शासन प्रशासन पुलिस विभाग ने अहम भूमिका अदा करते हुए क्षेत्र में सघन गश्त किया. गश्त में एसडीएम मधुवंत राव धुर्वे, तहसीलदार रेखा देशमुख, एसडीओपी एसके सिंह, थाना प्रभारी बृजेश मिश्रा एवं पुलिस बल उपस्थित था.
