मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

जुन्नारदेव मार्केट में व्यवसाय करने वाले एक व्यापारी को लेनदेन के समय बाहरी अज्ञात व्यक्ति ₹200 के 2 नकली नोट देकर चला गया जिससे व्यापारी का 400 का नुकसान हुआ। नोट हल्का ऑरेंज कागज जैसा लग रहा है जिसके दूसरे साइड गांधीजी का चित्र नहीं दर्शा रहा। तो वहीं दूसरी ओर ₹200 का ओरिजिनल नोट देखने पर डार्क ऑरेंज दिखाई दे रहा और दूसरे साइट देखने पर गांधीजी नजर आ रहे हैं. क्षेत्र में जाली नोट देखकर व्यापारी परेशान हो गया है. लोगों का कहना है कि जाली नोट चलाने वाले लोगों के विरुद्ध प्रशासन को कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए. कई छोटे छोटे व्यापारी भी मार्केट क्षेत्र में व्यवसाय करते हैं अगर नोट लेन देन करते समय जाली पाए जाते हैं तो प्रशासन द्वारा कड़ी कार्रवाई करना चाहिए।
