प्रमुख सचिव के आने से भाकरा के निस्तारित तालाब के जीणोंद्धार होने की आस जगी | New India Times

रफीक आलम, दमुआ/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

प्रमुख सचिव के आने से भाकरा के निस्तारित तालाब के जीणोंद्धार होने की आस जगी | New India Times

दमुआ से लगी हुई ग्राम पंचायत भाखरा में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग मध्यप्रदेश शासन के प्रमुख सचिव ग्रामीणों से मिल कर समस्याएं से रूबरू हुये। ग्रामीणों ने बताया कि करीब 15 वर्ष पूर्व जल संसाधन विभाग से बनाया गया तालाब निर्माण के दो साल के अंदर ही बह गया। लगभग 25 लाख रूपये की राशि की लागत से बना हुआ तालाब विगत 15 सालों से शोभा की सुपारी बना हुआ है। ग्रामीणों ने कई बड़े अधिकारियों से गुहार लगाई लेकिन आज तक इस ओर कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाया गया। इस तालाब से गरीब आदिवासी खेतों की सिंचाई, मछली पालन, सिंघाड़े का व्यवसाय, फल और फूल की खेती भी कर सकते थे। साथ ही निस्तार का भी उपयोग किया जा सकता था। प्रदेश के सबसे जिम्मेदार प्रमुख सचिव, जिला पंचायत सीईओ हरेंद्र नारायण, स्वच्छता विभाग के जिला समन्वयक अधिकारी सुधीर कृषक, जनपद पंचायत के सीईओ सुरेंद्र साहू, सहायक यंत्री एवं उपयंत्री, सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक सहित गांव की महिला पुरुष भारी संख्या में इकट्ठे हुए। उन्हें अब विश्वास है कि इस माता माई तालाब का जीर्णोद्धार अति शीघ्र हो जावेगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version