कचहरी परिसर में एक अधिवक्ता ने ही दूसरे अधिवक्ता को गोली मारकर की हत्या, 4 घंटे के अंदर पुलिस ने आरोपी अधिवक्ता को गिरफ्तार किया खुलासा | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

कचहरी परिसर में एक अधिवक्ता ने ही दूसरे अधिवक्ता को गोली मारकर की हत्या, 4 घंटे के अंदर पुलिस ने आरोपी अधिवक्ता को गिरफ्तार किया खुलासा | New India Times

उत्तर प्रदेश के जनपद शाहजहांपुर में कचहरी परिसर के अंदर ही एक वकील द्वारा दूसरे वकील की गोली मारकर हत्या कर दी गई. कचहरी परिसर के अंदर वकील की गोली मारकर हत्या की खबर पूरे जनपद में आग की तरह फैल गई. घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह, पुलिस अधीक्षक एस. आनन्द, एसपी ग्रामीण संजीव वाजपेयी, एसपी सिटी संजय कुमार, प्रवीण कुमार यादव, धर्मेंद्र कुमार एसएचओ थाना सदर बाजार घटनास्थल पर पहुंचे. इन्द्र विक्रम सिंह जिलाधिकारी, एस. आनन्द पुलिस अधीक्षक ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और फॉरेंसिक टीम ने एविडेंस कलेक्ट किए।

एस. आनन्द पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अधिवक्ता भूपेंद्र की हत्या ACGM कार्यालय के बाहर हुई है, वह कार्यालय के बाहर खड़े किसी फाइल की जानकारी कर रहे थे कि तभी बाबू ने बताया कि उन्होंने गोली की आवाज सुनी और अधिवक्ता भूपेंद्र सिंह जमीन पर गिर गए. वहीं पर एक अवैध तमंचा 315 बोर का तमंचा पढ़ा था, फॉरेंसिक टीम ने सबूत इकट्ठा किए हैं और तीन डॉक्टरों का पैनल पोस्टमार्टम करेगा.

कचहरी परिसर में वकील की हत्या जनपद की बहुत ही बड़ी सनसनीखेज वारदात को एस. आनन्द पुलिस अधीक्षक ने महज़ 4 घंटे में हत्या का खुलासा कर दिया।

हत्यारोपी गिरफ्तार सुरेश गुप्ता ने पुलिस को बताया कि अधिवक्ता भूपेंद्र के बीच किराएदारी को लेकर विवाद चल रहा था, मृतक अधिवक्ता द्वारा आरोपी अधिवक्ता पर कई वाद दायर किए गए थे जिसकी वजह से हत्या की।

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार अधिवक्ता सुरेश गुप्ता ने अधिवक्ता भूपेंद्र की हत्या करना स्वीकार कर लिया है.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article