शराब के नशे में युवक ने फांसी लगा कर की आत्महत्या | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

शराब के नशे में युवक ने फांसी लगा कर की आत्महत्या | New India Times

जुन्नारदेव पुलिस थाना अंतर्गत पुलिस चौकी डूंगरिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार शराब के नशे में मृतक संतोष विश्वकर्मा पिता साहब लाल विश्वकर्मा उम्र 38 वर्ष निवासी कोल्हिया जोकि अपने माता-पिता के पास रहता था और पत्नी मायके में रहती थी ने शराब के नशे में फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली. पुलिस ने मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा. मामले की जांच एसडीओपी शिव कुमार सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बृजेश मिश्रा के नेतृत्व में चौकी प्रभारी रमेश दुबे द्वारा की जा रही है।

By nit

Exit mobile version