ग्राम खापा (कुआंझीरी पंचायत) के ग्रामीणों द्वारा किया गया सामुहिक श्रमदान, रिलायंस फाउंडेशन जामई संकुल का रहा प्रेरणा एवं मार्गदर्शन | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

ग्राम खापा (कुआंझीरी पंचायत) के ग्रामीणों द्वारा किया गया सामुहिक श्रमदान, रिलायंस फाउंडेशन जामई संकुल का रहा प्रेरणा एवं मार्गदर्शन | New India Times

ग्राम खापा पंचायत कुंआझीरी, तहसील जुन्नारदेव जिला छिंदवाड़ा, म.प्र. के ग्रामीणों द्वारा सामूहिक श्रमदान का निर्णय जो लिया गया था आज उसको श्रमदान करके पूर्ण किया गया. ज्ञात हो कि विगत तीन चार दिन पूर्व यहां पर वाटर बजट (जल बजट) का डेमो के माध्यम से समुदाय को प्रेरित किया गया था, फलतः ग्रामीणों ने आज सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक लगातार 6 घंटे का श्रमदान करके लंबाडोह नाले में पुरुष – महिला एवं बच्चों सहित लगभग 45-50 लोगों द्वारा सामूहिक रूप श्रमदान करके 30 फिट लंबा और 5 फिट चौड़ा तथा 5 फीट ऊंचाई का बोरीबंधान किया गया. उनका कहना था कि इस कार्य को उन्होंने जल संरक्षण और पर्यावरण सुधार को मद्देनजर रखते हुए किए हैं. इस कार्य को पूर्ण करने में निम्न लीडर्स मुखिया के रूप में मेहरबान धुर्वे, इतमन इवनाती, साबुलाल नागवंशी, गोपाल धुर्वे, महेश इवनाती, कलावती, दुलारी कुमरे, संतरिया धुर्वे, श्री धुर्वे, अतरलाल धुर्वे, प्रताप कूमरे, नत्थन धुर्वे, अशोक धुर्वे, प्रकाश धुर्वे तथा रंगु धुर्वे का काफी सराहनीय सहयोग रहा. समस्त ग्रामीणों ने इस कार्य में रिलायंस फाऊंडेशन के प्रेरणा एवं मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त किया.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article