1 करोड़ 80 लाख की चरस के साथ एक तस्कर गिरफ्तार | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

1 करोड़ 80 लाख की चरस के साथ एक तस्कर गिरफ्तार | New India Times

थाना तिलहर पुलिस ने एक मादक तस्कर को किया गिरफ्तार 1 करोड़ 80 लाख रुपये की चरस बरामद की है।

उप निरीक्षक राजेश कुमार, उप निरीक्षक विनोद कुमार और उनकी पुलिस टीम ने 15 अक्टूबर को सरयू पुलिया के पास से हमीद अंसारी निवासी मोहल्ला नजरपुर कासिमाबाद थाना तिलहर को 900 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है।

एस. आनन्द पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जनपद में अवैध मादक तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है. इसी क्रम में थाना तिलहर पुलिस ने हमीद अंसारी नाम के तस्कर को गिरफ्तार किया है जिसके पास से 900 ग्राम चरस बरामद की गई है जिसकी कीमत एक करोड़ 80 लाख रुपए है. पूछताछ में उसने बताया है कि चरस की तस्करी नेपाल से की जाती है तथा जनपद पीलीभीत के बीसलपुर शहर से चरस लेकर आता है, मेरी परचून की दुकान है उसकी आड़ में चरस की छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर महंगे दामों में भेजता हूं. आज मैं चरस बीसलपुर से लेकर आ रहा था और पुलिस के द्वारा पकड़ा गया. पूछताछ के आधार पर प्रकाश में आए तथ्यों पर अग्रिम कार्यवाही थाना तिलहर पुलिस द्वारा की जा रही है.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article