मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों से मुठभेड़ में शहीद हुए वीर जवान सारज सिंह का पार्थिव शरीर बुधवार शाम को शाहजहाँपुर लाया गया एवं आर्डिनेंस क्लोदिंग फैक्ट्री के अस्पताल में पार्थिव शरीर को रखा गया। आज दिनांक 14 अक्टूबर को सुबह शहीद सारज सिंह का पर्थिव शरीर उनके पैतृक गांव अखत्यारपुर धौकल लाया गया, जहां पर उनका अन्तिम संस्कार हुआ। इस मौके पर प्रदेश के वित्त, संसदीय कार्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग मंत्री सुरेश कुमार खन्ना एवं जिलाधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह, पुलिस अधीक्षक एस आनन्द व तमाम सैन्य अधिकारियों सहित हजारों की तादात में लोगों ने पहुंचकर नम आंखों से शहीद सारज सिंह को अन्तिम विदाई दी।
सुरेश कुमार खन्ना ने शहीद सारज सिंह के शौर्य और वरीता को नमन करते हुए कहा है कि राष्ट्र की रक्षा के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले शहीद सारज सिंह का सर्वोच्च बलिदान सदैव याद रखा जाएगा। कहा कि यह हमारे लिये गौरव की बात है कि जनपद शाहजहांपुर बण्डा ब्लाक का लाल बाहादुरी के साथ शहीद हुआ। शहीद लाल ने जनपद शाहजहांपुर का नाम रोशन किया है। लेकिन अफसोस इस बात का है कि है परिवार का लाडला चला गया। एक बहन/एक बेटी की मांग सूनी हो गयी। उन्होंने देश के प्रति अपनी कुर्बानी देने वाले लाल को सलामी दी। शहीद श्री सारज सिंह के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की और शोक की इस घड़ी में परिवार के सदस्यों का ढांढस बंधाया तथा शहीद सारज सिंह की पत्नी को 35 लाख का चेक एवं उनकी माता जी को 15 लाख की चेक आर्थिक सहायता के रूप प्रदान किया। उन्होंने कहा है कि देश की मोदी एवं प्रदेश की योगी सरकार सदैव आपके साथ है। उन्होंने परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने तथा जनपद की एक सड़क का नामकरण शहीद के नाम पर करने की बात कही। कहा है कि शहीद के परिवार को हर सम्भव मदद करने के लिए प्रदेश सरकार तत्पर्य है।
इस अवसर पर अपर सांसद अरुण सागर, विधायक चेतराम, भाजपा जिला अध्यक्ष हरि प्रकाश वर्मा, जिलाधिकारी, प्रशासन आदि उपस्थित रहे।
