डेंगू एवं मौसमी बीमारियों से निपटने के लिए युद्ध स्तर पर कार्य करे चिकित्सा विभाग: डीएम | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

डेंगू एवं मौसमी बीमारियों से निपटने के लिए युद्ध स्तर पर कार्य करे चिकित्सा विभाग: डीएम | New India Times

मौसमी बीमारियों तथा डेंगू के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए जिला कलेक्टर राकेश कुमार जायसवाल की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिला कलेक्टर ने चिकित्सा विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि प्रतिदिन जिन लैब्स के द्वारा डेंगू रोगियों की जाँच की जा रही है वहाँ से डेंगू पॉजिटिव रोगियों की संख्या मय दूरभाष नम्बर प्राप्त कर मरीजों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती करें। आवश्यक होने पर मरीजों को उच्च चिकित्सा संस्थान में भेजना सुनिश्चित करें ताकि उनका समुचित उपचार हो सके। उन्होंने विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सम्पूर्ण जिले में डेंगू पॉजिटिव मरीजों को चिन्हित कर उनका रिकॉर्ड मंगवा कर उनको बेहतर उपचार सुविधा प्रदान करें साथ ही मरीजों तथा उनके परिजनों से बात कर फीडबैक भी लें। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए स्वच्छ वातावरण, घरेलू उपचार एवं चिकित्सकीय सलाह के लिए पेम्फलेट तथा समाचार पत्रों के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार कराने के निर्देश दिए। मौसमी बीमारियों के प्रकोप को देखते हुए उन्होंने जिले के समस्त चिकित्सकों तथा चिकित्सा कार्मिकों के अवकाश निरस्त करने के निर्देश दिए हैं तथा जो कार्मिक अवकाश पर है उन्हें भी तत्काल वापस बुलाने के निर्देश दिए साथ ही कहा कि किसी भी कार्मिक का अवकाश बिना जिला कलेक्टर की अनुमति के स्वीकृत नहीं किया जाए। उन्होंने समस्त बीसीएमओ को अपने स्तर पर आवश्यक अनुसार मोबाइल टीम गठित करने के निर्देश दिए जिसमे चिकित्सक सहित अन्य स्टाफ स्टाफ गाँव गाँव जाकर मरीजों को उपचार मुहैया करवा सके। इसके अतिरिक्त उन्होंने एंटीलार्वा गतिविधियां तथा फॉगिंग करवाने के निर्देश भी दिए। साथ ही सभी अधिकारियों को फील्ड विजिट करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने जिला कन्ट्रोल रूम के माध्यम से विभाग द्वारा की जा रही गतिविधियों की मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान कोविड टीकाकरण कार्य की प्रगति के बारे में चिकित्सा विभाग के अधिकारियों से जानकारी ली तथा प्रगति बढ़ाने हेतु दिशा निर्देश दिए। पर्याप्त मात्रा में कोविड वैक्सीन उपलब्धता के बावजूद वैक्सीनेशन में कमजोर प्रगति वाले चिकित्सा अधिकारियों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने कहा कि कम उपलब्धि वाले चिकित्सा संस्थान प्रभारी अधिकाधिक लाभार्थियों का टीकाकरण करने के जागरूक करें। चिकित्सा संस्थानों को प्राप्त वैक्सीन का उसी दिन पूर्ण उपयोग किया जाए। उन्होंने कहा कि सभी एएनएम को क्षेत्रवार टीकाकरण करने के लिए पाबंद करने के निर्देश दिए।बैठक के दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी गोपाल प्रसाद गोयल, उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. चेतराम मीणा, डीआरसीएचओ डॉ. शिव कुमार शर्मा सहित समस्त बीसीएमओ व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version